पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के अहम किरदार रहे ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एशिया कप से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि की है। रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। 

रवींद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी है और वह टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। टीम इंडिया सुपर-4 में पहुंच चुकी है और रविवार को टीम का अगला मुकाबला होना है। यह मुकाबला पकिस्तान और हांगकांग के विजेता से होगा। 

रवींद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। अक्षर स्टैंडबाई खिलाड़ियों में शामिल थे। वह जडेजा की तरह ही बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ ही बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज भी हैं। 

Image

रवींद्र जडेजा गेंद के साथ ही बल्ले और फील्डिंग में कमाल कर रहे थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में नंबर-4 पर खेलते हुए 35 रन बनाए थे। टीम ने बाएं हाथ के स्पिनर को काउंटर करने के लिए उन्हें ऊपर भेजा था। 

हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई लेकिन गेंद और फील्डिंग में कमाल किया। उनके डायरेक्ट थ्रो पर हॉन्गकॉन्ग के कप्तान निजाकत खान रन आउट हुए थे। गेंदबाजी में भी उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन खर्च किए थे।