भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड में बड़े बदलाव किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पार्टी के संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया है। गडकरी के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया है।

हाल ही में बीजेपी संसदीय बोर्ड में बड़े बदलाव किए गए। जिसमें नितिन गडकरी और शिवराज सिंह को संसदीय बोर्ड से हटा दिया गया, जबकि बी.एस येदियुरप्पा, सुधा यादव, इकबाल सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

ये हैं संसदीय बोर्ड के सदस्य

इसके साथ ही बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति का भी ऐलान कर दिया गया है। इस समिति में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और ओम माथुर को नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस समिति में भी नितिन गडकरी और सीएम शिवराज को जगह नहीं मिली।

ये हैं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य

गौरतलब है कि संसदीय बोर्ड बीजेपी की सबसे ताकतवर संस्था मानी जाती है। पार्टी के सभी बड़े फैसले इसी बोर्ड के माध्यम से लिए जाते हैं। वहीं चुनाव समिति के सदस्य लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव के टिकटों पर फैसला लेते हैं।