हाल ही में कारतूस सप्लाई करने वाले गिरोह का पता चला है। पुलिस का कहना है कि गिरोह दिल्ली में अवैध कारतूसों की सप्लाई करता था। उसके पास से अब तक दो हजार जिंदा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
Delhi Police have busted a syndicate involved in the smuggling of ammunition, recovered a huge quantity of ammunition including around 2000 live cartridges; 6 persons arrested. pic.twitter.com/rpaiG4upSl
— ANI (@ANI) August 12, 2022
इस मामले में पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ये कारतूस कहां सप्लाई करते थे? उनके खरीदार कौन थे? और उनका उपयोग कहां किया जाना था? पुलिस इस गिरोह की पूरी पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। हालांकि 15 अगस्त से पहले इतने बड़े गिरोह का पकड़ा जाना काफ़ी चिंता का विषय हैं।
दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफ़लता हासिल कर ली है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो हजार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
साथ ही उनके गिरोह के बारे में जानकारी ली जा रही है। मामला पूर्वी दिल्ली इलाके का है। पुलिस ने कहा कि आपूर्तिकर्ता को आनंद विहार इलाके से 2 बैग के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हो गया। पुलिस ने छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।