लव जिहाद को लेकर ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष काजी सैयद अनस अली नदवी ने कहा कि बोर्ड की बैठक में तय किया गया था कि मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में लव जिहाद नहीं होगा। उन्होंने कहा, "हम शांति चाहते हैं और गंगा-जमुनी संस्कृति को बनाए रखना चाहते हैं।"

बोर्ड ने सभी काजियों को लिखा पत्र
उलेमा बोर्ड ने देश के तमाम काजियों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि लड़के और लड़की की शादी में परिवार के सदस्य मौजूद हों। सैयद अनस अली नदवी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कुछ ऐसी शिकायतें हैं जिनकी हम जांच कर रहे हैं।

अखिल भारतीय उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सैयद अनस अली नदवी ने कहा, "हमने पत्र में कहा है कि लव जिहाद वाले लोगों की शादी ना करायें।" इस तरह की शादियां करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस्लाम आपको शादी के लिए अपना धर्म बदलने की इजाजत नहीं देता, यह सही नहीं है।

बता दें कि लव जिहाद के खिलाफ राज्य सरकार ने कानून बनाया है। हालांकि उसके बाद भी राज्य में कथित लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे में अखिल भारतीय उलेमा बोर्ड की पहल काबिले तारीफ है।