Modi Cabinet Decision: मोदी सरकार ने त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों से लेकर किसानों को बुधवार यानी 18 अक्टूबर को बड़ी राहत दी. केंद्र सरकार ने 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनरों को महंगाई राहत (DR) में 1 जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है.
देंखें लाइव-
अनुराग ठाकुर बोले, महंगाई भत्ता और राहत अब 42 फीसदी से बढ़कर 46 प्रतिशत हो गए है. साथ ही रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने पर भी मुहर लगी है. यानी, अब रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मियों को 78 दिनों की सैलरी के बराबर बोनस दिया जाएगा.
वहीं, किसानों के लिए भी अच्छी खुशखबरी हैं क्योंकि कैबिनेट ने रबी फसलों पर MSP बढ़ाने का फैसला लिया है. जिसमें तिलहन और सरसों में 200 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया, मसूर पर 425 रुपये प्रति क्विंटल, गेहूं के लिए 150 प्रति क्विंटल और बार्ले (जौ) के लिए 115 रुपये प्रति क्विंटल, चना के लिए 105 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करने का फैसला लिया है.
इसके अलावा, पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले से लद्दाख के लिए 7.5 गीगावाट का सोलर पार्क स्थापित करने की घोषणा की थी. जिसके तहत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इस दिशा में 13 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता विकसित करने का प्लान बनाया. जब सोलर पावर प्लांट बनेंगे तो ऐसे में इसके लिए ट्रांसमिशन लाइन बहुत जरूरी है.
अनुराग ठाकुर ने कहा, लद्दाख से मेन ग्रिड तक लाने के लिए 5 गीगावाट की कैपेसिटी की लाइन को मंजूरी मिली हैं. इसकी अनुमोदित लागत 20 हजार 773 करोड़ रुपये हैं. 5 गीगावाट की क्षमता की लाइन लद्दाख से हरियाणा के कैथल तक आएगी. ये हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे राज्य़ से होकर गुजरेगी. इसे राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ा जाएगा. इस पूरे प्रोजेक्ट को सात साल में पूरा कर लिया जाएगा.