राजस्थान के उदयपुर में मारे गए दर्जी कन्हैयालाल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे सामने आये हैं। कन्हैया की गर्दन को धारदार हथियार से काट दिया गया था। शरीर पर 26 घाव के निशान मिले, 13 कट के निशान भी मिले।

कपड़े का नाप देने के बहाने दुकान पर आए दो दहशतगर्द मोहम्मद गौस और मोहम्मद रियाज ने मंगलवार दोपहर दर्जी कन्हैयालाल की बेरहमी से हत्या कर दी।

यह भी पढ़े: 

 

कन्हैया के शरीर पर 2 दर्जन से ज्यादा कट के निशान-

कन्हैया लाल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे और शरीर पर दो दर्जन से ज्यादा निशान हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, कन्हैया लाल की गर्दन पर सात से आठ घाव थे। पोस्टमॉर्टम से पता चला कि कन्हैया लाल का एक हाथ भी कटा हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, कन्हैया लाल की मौत का मुख्य कारण एक साथ भारी रक्तस्राव और कई गंभीर घाव थे।

अंतिम यात्रा से पहले दोषियों को फांसी देने की मांग-

कन्हैया लाल के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कई इंतजाम किये है। पुलिस किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। साथ ही इलाकें में धारा 144 लागू की गई है, नेट सेवा भी फ़िलहाल बंद हैं। कन्हैया लाल की हत्या के मामले में एनआईए की चार सदस्यीय टीम जांच करेगी। 

यह भी पढ़े: