पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा खुलासा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक खुफिया कॉल ने अपराध के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई का पर्दाफाश कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, मुसेवाला की हत्या के तुरंत बाद तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई को इस हत्या की सूचना दी गई थी। इस कॉल के ज़रिये गुर्गों ने मिशन के पूरा होने के बारे में अपने मालिक को सूचित किया था।
#BigBreaking
— AajTak (@aajtak) July 22, 2022
मूसेवाला मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आजतक के पास अहम सबूत#SidhuMooseWala #MurderCase (@shubhankrmishra)
रिपोर्टर: @arvindojha pic.twitter.com/BFXduhX4PG
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में 1 मिनट 30 सेकेंड की यह खुफिया कॉल साबित करती है कि हत्या के बाद तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को इस मिशन के पूरा होने की जानकारी दी गई और इसके लिए उसने बधाई भी दी। कॉल में कहा गया कि मूसेवाला की हत्या कर दी गई है।
इससे साबित होता है कि हत्या का असली मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई है। इतना ही नहीं, इस कॉल से यह भी साबित होता है कि एशिया की हाई सुरक्षा वाली तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर तिहाड़ से अपने गिरोह को चला रहा था।