जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। जिस हिस्से से आग लगी थी उसे फ़िलहाल बंद कर दिया गया है। पता चला है कि आग सुबह 10.20 बजे लगी और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
Massive fire at Tata Steel factory in Jamshedpur
— ANI Digital (@ani_digital) May 7, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/sz03j2exQd#Jamshedpur #TataSteelPlant #FireAccident pic.twitter.com/bHXURWUWYH
टाटा स्टील प्लांट में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आवश्यक निर्देश दिए है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट में विस्फोट की खबर सामने आई है। जिला प्रशासन टाटा स्टील प्रबंधन के सहयोग से घायलों के शीघ्र उपचार के लिए कदम उठा रहा है।
#WATCH Jharkhand | A fire broke out in a Coke plant of Tata Steel Factory in Jamshedpur due to an alleged blast in a battery. Five fire tenders at the spot, 2 labourers reportedly injured. pic.twitter.com/Y7cBhVSe1A
— ANI (@ANI) May 7, 2022
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के कोक डिवीजन में भीषण आग लग गई, जिसके बाद पूरे प्लांट में आग भड़क गई। आग की खबर से प्लांट में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि, कोक प्लांट की बैटरी नंबर 5, 6 और 7 में अचानक क्रॉसओवर से विस्फोट हुआ। प्लांट से गैस भी निकली, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज़ के लिए टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया।
विस्फोट इतना ख़तरनाक था कि, इसने प्लांट 1-2 को नष्ट कर दिया। सभी कर्मचारियों को आपात स्थिति में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उधर, फायर बिग्रेड को आग पर काबू पाने के लिए बुलाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
उधर, घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल संयंत्र से श्रमिकों को निकाल लिया गया है और गैस रिसाव को रोकने के लिए आसपास के इलाके को खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्लांट में बैटरी नंबर 5, 6, 7 में खराबी का असर बैटरी नंबर 8 और 9 में भी देखा गया। फिलहाल प्लांट को दोबारा शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है।