जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ट्यूलिप गार्डन के पास आतंकियों ने एक धमाके को अंजाम दिया। जिसमें ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। यह धमाका ट्यूलिप गार्डन के पास एक पार्किंग क्षेत्र में हुआ। जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां काफ़ी ज्यादा भीड़ थी। जम्मू में सक्रिय आतंकी संगठन रेसिस्टेंस फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली। संगठन के लश्कर-ए-तैयबा से भी संबद्ध है। सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, टीआरएफ ने कहा कि हमले में चुंबकीय आईईडी का इस्तेमाल किया गया है।

पार्किंग में हुआ धमाका :

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि, विस्फोट उस बक्त हुआ जब जम्मू जिले की पंजीकरण संख्या वाली वैन के ड्राइवर ने पार्किंग क्षेत्र के पास वाहन का पिछला दरवाजा खोला, उसके तुरंत बाद एक धमाका हुआ। जानकारी के अनुसार, ड्राइवर पार्किंग में फंस गया था। सभी कारें पार्किंग में थीं, तभी यह धमाका हुआ।

सुबह झड़प में दो आतंकवादी मारे गए :

बता दें, सुरक्षाबलों ने आज सुबह 2 आतंकियों को ढेर किया। पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई झड़प में प्रतिबंधित आतंकी समूह अंसार गजवतुल हिंद और लश्कर-ए-तैयबा के दो सदस्य मारे गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की पहचान अंसार गजवतुल हिंद के सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ ​​मुआविया और लश्कर के उमाक तेली उर्फ ​​तल्हा के रूप में हुई है।