दुबई में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों को रामनवमी के मौके पर बड़ा तोहफा मिलने वाला है. दुबई के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन दशहरा के दिन यानि कल 5 अक्टूबर को होगा. इस हिंदू मंदिर को बनने में कई साल लगे. यह मंदिर सिंधु गुरु दरबार मंदिर का विस्तार है जो दुबई का सबसे पुराना मंदिर है.
1 सितंबर को मंदिर के कपाट खोले गए-
इस मंदिर की आधारशिला साल 2020 में ही रखी गई थी. इस मंदिर के बनने से दुबई में रहने वाले हिंदू समुदाय का सपना पूरा हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 अक्टूबर से आम जनता को इस मंदिर में प्रवेश की इजाजत होगी. वहीं, इस मंदिर में 16 देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मंदिर में सभी लोग प्रवेश कर सकेंगे.
इस मंदिर में 16 देवताओं की मूर्तियां हैं-
बता दें कि अनौपचारिक रूप से इस मंदिर को 1 सितंबर को खोला दिया गया था. उस दिन से लेकर आज तक हजारों लोग मंदिर की बनावट और भव्यता को देख चुके हैं. इस मंदिर को बनाने में सफेद संगमरमर का प्रयोग किया गया है. मंदिर की छत पर एक घंटी लगाई गई है और इसे पूरी तरह से हिंदू आस्था के अनुसार डिजाइन किया गया है.
यह होगा मंदिर में प्रवेश का समय-
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मंदिर में प्रवेश करने से पहले बुकिंग करनी होगी. प्रवेश के लिए एक क्यूआर कोड आधारित बुकिंग प्रणाली बनाई गई है. वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग का विकल्प भी प्रदान किया गया है. मंदिर में प्रवेश का समय सुबह 6 से रात 8 बजे तक रहेगा.