झारखंड के देवघर हवाईअड्डे पर सुरक्षा में गड़बड़ी के मामले में गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी समेत 9 लोगों के खिलाफ 1 सितंबर को कुंडा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई थी। एयरपोर्ट डीएसपी सुमन आनंद की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

बता दे कई 31 अगस्त को गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, उनके बेटे कनिष्क कांत दुबे, महिकंत दुबे, सांसद मनोज तिवारी, मुकेश पाठक, देवता पांडे, पिंटू तिवारी ने जबरन देवघर एयरपोर्ट के एटीसी में घुसकर अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सुरक्षा नियमों की धज्जिया उठाने का काम किया था।

इसके अलावा देवघर एयरपोर्ट के निदेशक संदीप ढींगरा के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, 31 अगस्त को दोपहर 1 बजे निशिकांत दुबे समेत 9 लोग चार्टर्ड प्लेन से देवघर आए थे। शाम को लौटते समय दुबे और अन्य लोग जबरन एटीसी रूम में घुस गए। देवघर हवाई अड्डे पर कोई रात्रि टेकऑफ या लैंडिंग सुविधा नहीं है। शिकायत के मुताबिक, ये लोग जबरदस्ती एटीसी रूम में घुसे। सभी ने 'सुरक्षा मानकों' का उल्लंघन करते हुए अधिकारियों पर टेक-ऑफ करने के लिए दबाव डाला था।

दुमका पहुंचा भाजपा था प्रतिनिधिमंडल-

31 अगस्त को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल दुमका पीड़ित अंकिता के परिजनों से मिलने आया था। प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा के साथ बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे समेत करीब 9 लोग मौजूद थे। दुमका से निकलते समय ये लोग शाम करीब सवा पांच बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचे और वापसी के लिए जबरन एटीसी रूम में दाखिल हुए। 'सुरक्षा मानकों' का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया है। 

निशिकांत बोले- ये इंसाफ की लड़ाई-

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया कि मुद्दा अंकिता की निर्मम हत्या है,उसके परिवार से मिलने हम क्या गए कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी आप इतना बौखला गए, पूरा पेड सिस्टम व हसैडी अधिकारी गाली देने लगे। अंकिता व झारखंड के इस्लामी करण से त्रस्त परिवार के इंसाफ़ की लड़ाई केस मुक़दमे से बंद नहीं होगी।