MP के सोयाबीन किसानों के लिए बड़ी खबर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MSP पर खरीद को मंजूरी


Image Credit : X

मध्य प्रदेश के सोयाबीन उगाने वाले किसानों के लिए खुशखबरी है। ये खुशी की ख़बर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है।

केंद्रीय मंत्री ने राज्य के किसानों को एमएसपी पर सोयाबीन की फसल खरीदने की इजाजत दे दी है। कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि वह मध्य प्रदेश सरकार के संपर्क में हैं और सरकार का प्रस्ताव मिलते ही सोयाबीन खरीदने की अनुमति दी जाएगी।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट में सोयाबीन खरीदने का प्रस्ताव पारित होने के बाद राज्य सरकार का अनुरोध केंद्र सरकार को मिला है, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मंजूरी दे दी गई।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता कृषि एवं किसान कल्याण है। किसानों की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा है। हाल ही में, मध्य प्रदेश में किसान चिंतित थे कि सोयाबीन एसपी से नीचे बेचा जा रहा था, पहले हमने महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदने की अनुमति दी थी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने सोयाबीन को एमएसपी पर खरीदने का प्रस्ताव दिया है और हमने उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मध्य प्रदेश के किसान चिंता न करें, एमएसपी दरों पर सोयाबीन की खरीद की जाएगी। किसानों की मेहनत का पूरा दाम मिलेगा। इसे मध्य प्रदेश में भी खरीदा जाना चाहिए।

सोयाबीन के समर्थन मूल्य को लेकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनडीए और मोदी सरकार किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत देने के लिए प्रतिबद्ध है. किसानों का कल्याण और उनका विकास मोदी जी की पहली प्राथमिकता है।