अगर आप भी व्हाट्सएप यूज करते हैं, तो ये ख़बर आप ही के लिए है। व्हाट्सएप पर अगर आप भी ज्यादातर गुड मॉर्निंग के मैसेज भेजते हैं, तो सावधान हो जाइए। एक रिपोर्ट के अनुसार लगातार गुड मॉर्निंग मैसेज को कंपनी स्पैम मान सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक़ इन मैसेज के आधार पर आपका व्हाट्सएप अकाउंट बैन किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आपकी कोई ग़लत सूचना या गलत मैसेज फॉरवर्ड करते हैं, तो भी आपका अकाउंट बैन हो सकता है।
तो अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो सावधान हो जाइए। नहीं तो आपको भी इसका ख़ामियाजा भुगतना पड़ सकता है। व्हाट्स ऐप यूजर्स अधिकाँश रूप से गुड मॉर्निंग संदेश भेजने और जवाब पाने में व्यस्त रहते हैं। कई बार इनके कारण जरूरी संदेश भी नहीं पढ़े जाते हैं।
खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसे लेकर अपना अनुभव बताया था। उन्होंने कहा था कि वे ‘नरेंद्र मोदी एप’ पर गुड मॉर्निंग मैसेज भेजते हैं तो पांच-छह सांसदों के अलावा बाकी कोई बीजेपी सांसद जवाब तक नहीं देता।