नई दिल्ली. T20 World Cup पर बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है. इसके अनुसार भारत T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचेगा. हालांकि भविष्यवाणी मेें यह भी कहा गया है कि भारत फाइनल में पहुंचेगा जरूर पर हार जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर यह भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा, लेकिन रोहित की टीम नहीं जीत पाएगी।
रिकी पोंटिंग को लगता है कि इस साल आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया खेलेंगे. इसमें आरोन फिंच की ऑस्ट्रेलिया टीम रोहित शर्मा की टीम इंडिया को हराकर एक बार फिर से ट्रॉफी पर कब्जा करेगी।
पोंटिंग ने हाल ही के दिनों में बहुत टी20 क्रिकेट मैच देखे हैं। उन्होंने जस्टिन लैंगर के तहत ऑस्ट्रेलियाई टीम के सहायक कोच के रूप में भी काम किया है. पिछले पांच वर्षों से आईपीएल में दिल्ली कैपिटल के मुख्य कोच भी रहे हैं। दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को करीब से देखने और उनका विश्लेषण करने के बाद उन्होंने ये भविष्यवाणी की.
दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा है कि एक बड़ी आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए किस्मत की भी जरूरत होती है. इसके बाद भी उनको लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के जीतने की अधिक संभावना है। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के ताजा एपिसोड में स्पष्ट कहा कि ‘मुझे लगता है कि भारत तथा ऑस्ट्रेलिया फाइनल में खेलने वाले दो टीमें होंगी और फाइनल में ऑस्ट्रेलिया इंडिया को हरा देगा।’