गुजरात में विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस की चिंताएं खत्म होती नहीं दिख रही हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस गुजरात में सफलता हासिल करने की कोशिश कर रही है। इस बीच खबरें हैं कि कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल पार्टी से नाराज हैं।

हार्दिक पटेल ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है और अब उन्होंने सीधे पार्टी नेतृत्व को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि, मैं अभी कांग्रेस में हूं। मुझे उम्मीद है कि केंद्रीय नेता कोई रास्ता निकालेंगे ताकि मैं कांग्रेस में बना रहूं। कुछ ऐसे भी हैं जो चाहते हैं कि हार्दिक कांग्रेस छोड़ दें। वे मेरा मनोबल तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने एक अखबार का इंटरव्यू भी शेयर किया है।

आपकों बता दे कि, गुजरात विधानसभा चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं। इस पृष्ठभूमि में पटेल की भूमिका कांग्रेस के लिए चिंता का विषय हो सकती है। पटेल ने कुछ दिन पहले ही राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा की सराहना की थी। गुजरात में बीजेपी मजबूत है, क्योंकि भाजपा के पास मजबूत बहुमत हैं।

पटेल ने यह भी कहा था कि कांग्रेस को भी इसका अध्ययन और आत्मसात करना चाहिए। पटेल की कांग्रेस से नाराजगी पर ज्यादा किसी का ध्यान नहीं गया। लेकिन अगर समय रहते कांग्रेस ने नुकसान पर काबू नहीं पाया तो शायद हार्दिक पटेल कांग्रेस का 'हाथ' छोड़ सकते हैं, जिसकी चर्चा अभी भी राजनीतिक गलियारों में चल रही है।