Mansukh Mandaviya Statement On Heart Attack: गुजरात समेत देशभर में हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. इसको लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कोरोना से पीड़ित हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, आईसीएमआर (Indian Council of Medical Research) ने हाल ही में एक अध्ययन किया है. जिसमें कहा गया है कि जिन लोगों को गंभीर रूप से कोविड हुआ था और ठीक हुए पर्याप्त समय नहीं हुआ है. उन लोगों को दिल का दौरा पड़ने से बचने के लिए कम से कम एक या दो साल तक ज्यादा एक्सरसाइज, रनिंग या कठिन परिश्रम करने से बचना चाहिए.

लगातार बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामलों-

गुजरात समेत पूरे देश में हार्ट अटैक से मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. अकेले गुजरात में ही नवरात्रि के समय गरबा करते वक्त एक महिला और 12वीं क्लास के एक छात्र सहित छह लोगों की हार्ट अटैक से जान चली गई थी. गरबा आयोजनों से जुड़ी इन छह मौतों के अलावा इसी साल के दौरान राज्य में 22 अन्य लोगों की भी मौत हो गई.

इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से भी हर उम्र के व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत की ख़बर सामने आ चुकी हैं. इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि अधिकतर लोगों की मौत डांस करते समय, जिम या फिर दौड़ भाग के दौरान हुई. ऐसे कई वीडियो भी अब तक सामने आ चुके हैं जिसमें पूर्ण रूप से स्वस्थ व्यक्ति को भी अचानक हार्ट अटैक आया और उसके जमीन पर गिरते ही मौत हो गई.

इन दिनों तेज़ी से बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों में युवाओं की संख्या भी काफी ज्यादा हैं. रोज़ाना सामने आ रहें हार्ट अटैक के मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का यह बयान हैरान कर देने वाला हैं. इस बयान से एक बात तो साफ़ हैं कि कोरोना से पीड़ित रहें मरीजों को सतर्क और सावधान रहने की आवश्कता हैं. मतलब, उनकी इम्युनिटी कमज़ोर न हों इसके लिए उन्हें ज्यादा मेहनत करने से बचना चाहिए.