जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ समय से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं। सेना द्वारा प्राप्त इनपुट के आधार पर अनंतनाग जिले के सिरहामा और कुलगाम इलाके में मुठभेड़ जारी है, साथ ही सेना द्वारा तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के सिरहामा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को मार गिराया। कश्मीर पुलिस के मुताबिक, आतंकी की पहचान निसार डार के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल इलाके में जांच कर रही है। इसके अलावा कुलगाम में भी सेना ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक स्थानीय आतंकवादी को मार गिराया।

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी :

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। अनंतनाग के सिरहामा इलाके में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई झड़प में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर निसार डार मारा गया। साथ ही पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है। कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने इस बात की जानकारी दी।