Blast In Kerala: केरल के एर्नाकुलम में कलाम सेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में एक साथ तीन बड़े धमाके हुए. जिसमें 1 शख्स की मौत हो गई, जबकि 36 लोगों के घायल होने की खबर है. इस धमाके पर केरल के डीजीपी का एक बड़ा बयान सामने आया है.

फिलहाल, केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​(NIA) इस धमाके की आतंकी एंगल से भी जांच कर रही हैं. इस घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी केरल के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की और उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया.

धमाके के लिए IED डिवाइस का किया इस्तेमाल-

केरल के डीजीपी डॉ. शेख दरवेश साहब ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाके के लिए आईईडी IED डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है. हम इसकी जांच कर रहे हैं. मेरे घटनास्थल पर पहुंचने के बाद हम लोग आज ही एक स्पेशल टीम का गठन करेंगे.

 

अमित शाह ने की CM से बात-

गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से बात की और बम विस्फोट के बाद राज्य की स्थिति पर चर्चा की हैं. अमित शाह ने एनआईए और एनएसजी की टीम को तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू करने का आदेश भी दिया. जिसके बाद एनआईए की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. दिल्ली से एनएसजी की एक स्पेशल टीम भी देर शाम तक मौके पर पहुंच जाएगी.

घटना की आतंकी एंगल से जांच जारी-

केंद्रीय जांच एजेंसियां (NIA) ​​इस घटना की जांच आतंकी एंगल से कर रही हैं. गौरतलब है कि शुक्रवार को ही हमास के नेता ने केरल में एक वर्चुअल मीटिंग को संबोधित किया था और उसके बाद यह ब्लास्ट की घटना हुई. इसलिए एजेंसियां ​​इस घटना की जांच आतंकी एंगल से कर रही हैं.