त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। इस्तीफ़ा देने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि उनके लिए पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। बीजेपी हाईकमान के कहने पर उन्होंने इस्तीफा दे दिया। हालांकि, उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा?

बिप्लब देब को लेकर संगठन में थी नाराजगी-

बिप्लव देब को लेकर संगठन में नाराजगी थी। राज्य के 2 बीजेपी विधायक भी पार्टी छोड़कर चले गए है। बीजेपी विधानसभा चुनाव की रणनीति शुरू करने के साथ आगे साल कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। मालूम हो कि राज्य में अगले साल 2023 में चुनाव होने हैं। त्रिपुरा में गुजरात की तर्ज पर कैबिनेट में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। इस्तीफ़े के बाद वह संगठन में किसी भी पद पर आसीन रहेंगे या नहीं, इसपर अभी स्तिथि साफ़ नहीं है।

बीजेपी ने बुलाई बैठक-

सूत्रों के अनुसार, रात 8 बजे बीजेपी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। जिसके लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। इस बैठक में पार्टी नए मुख्यमंत्री के चहरे पर विचार कर सकती है।