बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से नाता टूटने के बाद बीजेपी अपनी भविष्य की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसे लेकर अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, राज्य में हालिया राजनीतिक उठापटक से उपजे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। फ़िलहाल बैठक दिल्ली में जारी है।
दिल्ली में बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक#Delhi #BiharBJP #ATVideo pic.twitter.com/CfpaI71Ykp
— AajTak (@aajtak) August 16, 2022
आपकों बता दे कि सीएम नीतीश कुमार ने पिछले हफ्ते बीजेपी से नाता तोड़कर विपक्षी दल JDU के साथ जाकर महागठबंधन की सरकार बनाई। जिसके बाद उन्होंने भाजपा पर JDU को कमज़ोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। इस्तीफा देने के तुरंत बाद, नीतीश ने राज्यपाल से राजद, कांग्रेस और वाम दलों के महागठबंधन के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
यह भी पढ़े:
नीतीश ने राज्य के सीएम के रूप में शपथ ली, जबकि राजद नेता तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है। महागठबंधन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार भी हो गया है। बिहार में अचानक हुई ये राजनीतिक उठापटक बीजेपी के लिए बड़ा झटका थी। हाल ही में बीजेपी ने नीतीश के नेतृत्व में राज्य में 2024 आम चुनाव और 2025 बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की एकतरफा घोषणा की थी। लेकिन इस घोषणा के कुछ दिन बाद ही नीतीश कुमार बीजेपी से अलग हो गए।