एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार बना ली है। महागठबंधन की सरकार में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने। नीतीश ने सरकार बनाते ही कुछ दिन बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया। बिहार कैबिनेट में शामिल कई मंत्रीयों पर संगीन आरोप हैं। वहीं मंत्रींमंडल विस्तार के बाद से ही बीजेपी महागठबंधन सरकार पर हमलावर हैं। इस बार बीजेपी ने नीतिश कैबिनेट के बारे फिल्मी अंदाज में बताया है जिसके के लिए महानायक अभिताभ बच्चन की फिल्म इंकलाब का सहारा लिया है।
बिहार मंत्रिमंडल का सरल शब्दों में संक्षिप्त परिचय।
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) August 19, 2022
घबराने की बात नहीं है, इस सरकार ने अपनी-अपनी विधा में विशारद लोगों को उनकी योग्यतानुसार ही मंत्रीपद की जिम्मेदारी दी है। pic.twitter.com/Zh8ICLhiPh
फिल्म के सीन से दिया बिहार मंत्रिमंडल का परिचय
बिहार बीजेपी ने अमिताभ बच्चन की फिल्म का वीडियो को ट्वीट कर नीतिश सरकार पर निशाना साधा। दरअसल दो मिनट 18 सेकेंड के फिल्म के इस सीन में अमिताभ बच्चन अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों की आपराधिक जानकारी दे रहे हैं और हर विभाग और उसके मंत्रियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के बारे में बता रहे हैं। बिहार बीजेपी ने नीतीश सरकार को घेरते हुए इस वीडियो को ट्वीट कर लिखा है- "बिहार मंत्रिमंडल का सरल शब्दों में संक्षिप्त परिचय. घबराने की बात नहीं है, इस सरकार ने अपनी-अपनी विधा में विशारद लोगों को उनकी योग्यतानुसार ही मंत्री पद की जिम्मेदारी दी है."
नीतीश कैबिनेट में शामिल कई मंत्रियों पर है दर्ज है आपराधिक मामले
बता दें कि नीतीश कैबिनेट में शामिल कई मंत्रियों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह को कृषि मंत्री बनाया गया है जिन पर चावल घोटाले का आरोप है। वहीं आरजेडी के कोटे से विधायक कार्तिकेय सिंह को कानून मंत्री बनाया गया है। दरअसल कार्तिकेय सिंह पर एक व्यक्ति के अपहरण का आरोप है। कहा जा रहा है कि जिस दिन कार्तिकेय सिंह मंत्री पद की शपथ ले रहे थे उस दिन उनके खिलाफ वारंट जारी था और उन्हें कोर्ट में हाजिर होना था। हालांकि उनके वकील ने इस बात को गलत ठहराया है।