Bihar Board 10th Result 2024: बिहार बोर्ड ने आज दोपहर 1:40 बजे 10वीं क्लास के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल टॉप-10 में 51 विद्यार्थी रहे हैं. इस परीक्षा में पूर्णिया जिले के शिवांकर कुमार ने 489 अंक लाकर पूरे राज्य में टॉप किया है. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टॉपर्स छात्रों की घोषणा की है. लड़कियों की तुलना में इस बार टॉप-2 में लड़कों ने जगह बनाई है, लेकिन उत्तीर्ण छात्रों की कुल संख्या को देखा जाए तो उसमें लड़कियों का नाम भी शामिल है.

बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स:

टॉप 1 - शिवांकर कुमार (489 अंक)

टॉप 2 - आदर्श कुमार (488 अंक)

टॉप 3- आदित्य कुमार, सुमन कुमार पूर्वे, पलक कुमारी, साजिया प्रीवीन (486 अंक)

पिछले छह वर्षों की तुलना में इस साल का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है. परीक्षा में पहला और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स में लड़कों का नाम शामिल है. बीएसईबी (Bihar School Examination Board) मैट्रिक परीक्षा 2024 में 8,22,587 छात्रों में से 6,80,293 पास हुए हैं, जबकि 8,72,194 में से 6,99,549 छात्राओं ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा पास की है. 

इस साल चार लाख 52 हजार 302 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की है, जिनमें दो लाख 52 हजार 846 लड़के और एक लाख 99 हजार 456 लड़कियां शामिल हैं. इसी तरह सेकेंड डिवीजन में पांच लाख 24 हजार 965 स्टूडेंट्स ने अपनी जगह बनाई है, जिनमें दो लाख 52 हजार 121 लड़के और दो लाख 72 हजार 844 लड़कियां हैं. कुल तीन लाख 80 हजार 732 छात्रों को थर्ड डिवीजन मिला है, जिनमें एक लाख 66 हजार 93 लड़के और दो लाख 14 हजार 639 लड़कियां हैं.

10वीं परीक्षा में डिवीजन वाइज इतने लड़के हुए पास:

फर्स्ट डिवीजन- 2,52,846
सेकेंड डिवीजन- 2,52,121
थर्ड डिवीजन- 1,66,093

बता दें कि कक्षा 10वीं के छात्र अपने संबंधित परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं.