बीस जुलाई को शुरू हो रहे संसद का मानसून सत्र से पहले मोदी कैबिनेट विस्तार की भी चर्चा है। लेकिन इसी बीच रामविलास पासवान के बेटे को केंद्रीय मंत्रिपरिषदमें शामिल किए जाने की प्रबल संभावना बन चुकी है। भाजपा बिहार के समीकरणों के चलते चिराग को शामिल करना चाहती है। 

एनडीए में वापसी के लिए चिराग पासवान के साथ भाजपा की बातचीत महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। माना जा रहा है कि इसीलिए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पटना में चिराग पासवान से मुलाकात की। इस बीच चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस इस नए समीकरण से मुश्किल में पड़ सकते हैं। उन्होंने जून 2021 में अपने छह लोकसभा सदस्यों में से पांच के साथ एलजेपी को तोड़ दिया था।