बागेश्वर धाम सरकार के पीठधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भागवत कथा करने के लिए बिहार की राजधानी पटना जाने वाले हैं। उनके इस एलान के बाद से ही बिहार में सियासी गहमा-गहमी तेज हो गई है। बिहार की नीतिश कुमार सरकार में और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ख़िलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

तेज प्रताप ने बाबा का विरोध करने के लिए ‘धर्मनिरपरेक्ष सेवक संघ’ का निर्माण किया है। उनका कहना है, कि धर्म को बाँटने वालों करारा जवाब दिया जाएगा। तेज प्रताप पटना में अपने सरकारी आवास पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर रहे हैं। लाठी-डंडों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

आपको बता दें, कि 3 दिन पहले भी तेज प्रताप ने बाबा के लिए एक चेतावनी भरा संदेश जारी किया था, कि अगर वे यहां आकर हिंदू-मुस्लिम करेंगे को हम उनको सबक सिखा देंगे, साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट का भी घेराव करने की चेतावनी दी थी। इसका असर भी देखने को मिला। तेज प्रताप यादव अपनी टीम तैयार कर रहे हैं। 15 लोग खुद ट्रेनिंग दे रहे हैं। एक के बाद एक रणनीति बताई जा रही है। उन्होंने ऐलान किया है कि धर्म को टुकड़ों में बांटने वालों को करारा जवाब दिया जाएगा, तैयारी पूरी है। https://twitter.com/Fudanyadav/status/1652933287797731329?s=20

तेज प्रताप यादव ने अपने समर्थकों को ट्रेनिंग देने की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि 'धर्म को टुकड़ों में बांटने वालों को करारा जवाब मिलेगा।' तैयारी पूरी... हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई आपस में भाई...'।  इन तस्वीरों में दिख रहा है कि तीन लाइन में 15 लोग खड़े हैं और तेज प्रताप यादव उन्हें बड़ी बारीकी से कुछ समझा रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने अपने साथ एक ट्रेनर भी रखा है, जो बाकी लड़कों को गाइड कर रहा है। इस बीच तेज प्रताप यादव ने अपने संगठन सेक्युलर सेवक संघ (DSS) की कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं।

दरअसल मध्य प्रदेश के बागेश्वर बालाजी दरबार के महंत और प्रसिद्ध कथाकार धीरेंद्र शास्त्री की कथा का कार्यक्रम पटना में होना है। आयोजकों के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री 13 से 17 मई तक पटना में हनुमत कथा का वाचन करेंगे। बागेश्वर के कार्यक्रम की तैयारी में बजरंगदल,VHP, RSS संगठन और उनके कार्यकर्ता जुट गए है वही भाजपा कार्यकर्ता भी इसमें तन-मन-धन से जुट रहे है।