पटना में बागेश्वर धाम सरकार की ओर से हनुमत कथा का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन गर्मी के मौसम को देखते हुए दिव्य दरबार का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। दिव्य दरबार में केवल सामूहिक अर्जी ही लगाई जा सकेंगी।

इसी के चलते बागेश्वर धाम सरकार के ट्विटर हैंडल ने कुछ पिक्चर्स शेयर किए गए हैं। जिनमें साफ देखा जा लोग वहां सकता है, कि लोग बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर  की एक झलक पाने के लिए पंडालों में ही डेरा डाले हुए हैं।

बताया जा रहा है, कि जो पिक्चर्स शेयर किए गए हैं वे रात एक बजे के हैं। 

ट्वीट में लिखा है, “रात एक बजे का नज़ारा है ये…इस भक्ति को क्या नाम दिया जाए समझ से परे है…कल दिव्य-दरबार में सिर्फ़ सामूहिक अर्ज़ी लगेगी पूज्य सरकार ने भी इसकी उद्घोषणा कर दी लेकिन लोगो का दिल है की मानता ही नहीं….आस्था विश्वास और दीवानगी की पराकाष्ठा है ये…सारी रात लोग सिर्फ़ इसलिए इंतज़ार करेंगे की कल सुबह पूज्य सरकार का दीदार होगा…बाला जी सरकार की कृपा होगी…हे बाला जी इन सभी की मनोकामना पूरी करना।”