केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल के 9 साल पूर्ण होने पर दरभंगा जिला के बहेड़ी प्रखंड में एक जनसभा में केंद्र के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के शिक्षा मंत्री के विषय में पूछने पर कहा कि 'किसने इन्हें शिक्षा मंत्री बना दिया। ये तो मूर्ख हैं। 

चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि यह पलटू राम और उलटू राम और उनके पुत्र सलटू राम हैं। इन सभी को आगामी चुनाव में सभी लोग मिलकर सलटायेंगे। जब तक यह पलटू राम का उलटू राम समूचा चारा उल्टी नहीं कर देता, तब तक उलटू राम को भुगतना ही पड़ेगा।