टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर स्‍टुअर्ट बिन्‍नी का आज जन्मदिन (3 जून) है। क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके स्‍टुअर्ट बिन्‍नी ने क्रिकेट के मैदान पर कई बार अपने प्रदर्शन से क्रिकेट लवर्स का दिल जीता। वही  क्रिकेट के मैदान पर ही वे दिल भी हार गए थे, वह भी एक स्पोर्ट्स एंकर के सवाल के बाद। 

स्‍टुअर्ट बिन्‍नी के जन्मिदन पर जानिये उनकी क्रिकेट और पर्सनल लाइफ की ख़ास बाते-

वनडे क्रिकेट में स्‍टुअर्ट बिन्‍नी ने भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड है।  2014 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 4 रन देकर 6 विकेट लिए थे। उनके इस रिकॉर्ड को आज तक कोई भारतीय नहीं तोड़ पाया है। 

स्‍टुअर्ट बिन्‍नी पहले इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) और फिर (IPL) के जाने पहचाने चेहरे रहे। 2007 में इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) का दामन थामा। इस लीग में वो हैदराबाद हीरोज की तरफ से खेले थे और एक सीजन में 'मैन ऑफ द सीरीज' रहे थे। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने मैदान पर जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर से पहली मुलाकात इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) के एक मैच के दौरान हुई थी। साल 2007 में पहले ही इंटरव्यू में स्टुअर्ट एंकर पत्नी मयंती को दिल दे बैठे थे। 

साल 2007 में पहली मुलाकात के 5 साल बाद दोनों ने 2012 सितंबर में शादी कर ली थी। इसके बाद बिन्नी की किस्मत भी पलटी और मयंती से शादी के 2 साल बाद ही उन्हें टेस्ट और वनडे में डेब्यू का मौका मिल गया। 

आईसीएल के दौरान ही बिन्नी की पहली बार स्पोर्ट्स एंकर मयंती से मुलाकात हुई थी। दरअसल, मयंती ने पहला इंटरव्यू बिन्नी का ही किया था। इस इंटरव्यू में मयंती ने बिन्नी से उनके रिलेशनशिप पर सवाल किया था। यह सवाल सुनकर बिन्नी का बेहद शर्मा गए थे।  इसी इंटरव्यू के बाद दोनों के बीच रिश्तों की बुनियाद पड़ी थी। 

साल 2021 में ही मयंती ने एक बेटे को जन्म दिया है। स्टुअर्ट बिन्नी के पिता भी रॉजर बिन्नी भी एक क्रिकेटर थे। रॉजर 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वहीं मयंती लैंगर के पिता एक आर्मी ऑफिसर थे।