केजरीवाल सरकार की शराब नीति को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर हमला बोला है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि मनीष सिसोदिया ने ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को लाइसेंस दिए। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सवाल उठाते हुए पूछा कि दिल्ली सरकार ने इन लोगों को लाइसेंस क्यों दिए? इसके पीछें क्या कारण थे।

देखिये लाइव-

 

संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार की बौखलाहट AAP में विगत कुछ दिनों से देखने को मिल रही है, इसमें किसी प्रकार का संशय नहीं है कि मनीष सिसोदिया को लेकर AAP घिरी नजर आ रही है। AAP कुचेष्टा कर रही कि इधर-उधर की बातें करे, लेकिन जो मुद्दे की बात है कि मनीष सिसोदिया ने करोड़ों रुपये का घपला किया कि नहीं किया, उस पर जवाब नहीं दे रही है।

संबित पात्रा ने आगे कहा कि, मनीष सिसोदिया जी आप बच नहीं सकते हैं। क्योंकि भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई करना और भ्रष्टाचारियों को अंजाम तक पहुंचाना यह देश के संविधान का दायरा है। सिसोदिया जी आपने भ्रष्टाचार किया है, इसका सबूत मौजूद है, जांच हो रही है।

संबित पात्रा ने मनीष सिसोदिया पर हमला बोलते हुए पूछा कि-

• New Excise Policy के लिए गठित कमेटी का प्रस्ताव नई शराब नीति लागू करते वक्त क्यों दरकिनार किया?
• Whole Sale का काम निजी कंपनियों को क्यों दिया?
• रेवड़ी की तरह शराब के ठेके क्यों बांटे?
• कमेटी की रिपोर्ट को दरकिनार कर शराब माफियाओं से पैसा लेके Retail का काम Cartel को क्यों दिया?
• आपने देखा कि आबकारी नीति फ़ाइल क्या कहती है?