भाजपा नेत्री अमिता बागरी ने स्वयं आरोप लगाया है कि ग्वालियर डबरा निवासी भाजपा नेता,युवा मोर्चा ग्रामीण का पूर्व जिला महामंत्री कृष्णा गुर्जर ने उनसे विधानसभा का टिकट दिलाने और आयोग में नियुक्ति कराने के एवज में लाखों रुपए की लंबे समय से मांग कर रहा था.....
MP : पन्ना नजपा नेता ने की भाजपा नेत्री से ठगी और अनैतिक संबंध बनाने के लिए बनाया दबाव, टिकट की चाहत में पन्ना की भाजपा नेत्री अमिता बागरी हुई ब्लैकमेल की शिकार #MPBJP #PANNA #BJPNEWS #AMITABAGRI pic.twitter.com/9h6B88LZPl
— News Puran (@NewsPuran1) March 23, 2022
पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में अमिता बागरी ने स्वयं बताया है कि आरोपी ने सशर्त उन्हें होटल बुलाया और अनैतिक संबंध बनाने की मांग भी रखी.... भाजपा नेत्री स्वयं यह स्वीकारा कि आरोपी उनके आडियो वायरल करने की धमकी लंबे समय से दे रहा था....

.jpeg)
अमिता बागरी पन्ना भाजपा जिला मंत्री है वह 2023 के चुनाव में गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रही है, जिसे पाने के लिए वह सभी उच्च स्तर पर सम्पर्क स्थापित कर रही थी, अमिता बागरी केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर से लेकर सिंधिया तक वह पहुंच बना रही थी, ग्वालियर के डबरा निवासी कृष्णा गुर्जर से सम्पर्क हुआ, जानकारी के अनुसार भाजपा नेता कृष्ण गुर्जर को 10 लाख की रकम वह दे चुकी थी

पन्ना के सूत्रों के अनुसार भाजपा नेता कृष्णा सिंह गर्जर पचौरा को दी गई रकम की मांग की गई, जब वह वापिस मिलने की उम्मीद नही दिखती देख और 25 लाख की रकम देने के लिए पन्ना में बुलाया गया और उस पर ठगी का मामला दर्ज कराया गया....
पन्ना जिला भाजपा के सूत्र बताते है कि पुलिस एफआईआर दर्ज करने को तैयार नहीं थी तब पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सदानंद गौतम और एक मंत्री ने एफआईआर दर्ज कराने में अहम भूमिका निभाई....
ज़िन्दगी ने कई सवालात बदल डाले, वक़्त ने मेरे हालात बदल डाले,, मैं तो आज भी वही हूॅ जो मैं कल थी बस मेरे लिए लोगों ने अपने खयालात बदल डाले...। pic.twitter.com/2E9bSgXH5x
— Amita bagri (@bagri_amita) March 14, 2022