बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पीएम मोदी समेत 30 नेताओं की लिस्ट जारी की है। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भाजपा ने बुधवार को 30 नेताओं की सूची की घोषणा की, जो पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। पहले चरण के उम्मीदवारों के लिए पीएम मोदी, अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, पार्टी सांसद हेमा मालिनी समेत करीब 30 बीजेपी नेता प्रचार करेंगे।

इसके अलावा सूची में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ​​डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान भी प्रचार करेंगे।

सूची से अजय मिश्रा टेनी का नाम गायब :

भाजपा के शीर्ष प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी और हेमा मालिनी शामिल हैं। जबकि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा टेनी का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट से गायब है।