कानपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लात-घूसे चले। कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। विवाद क्यों हुआ यह पता नहीं चला। 

बुधवार को कानपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल थे। इसी दौरान किसी बात पर युवाओं में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से मारपीट होने लगी।

दोनों पक्षों एक दूसरे पर लात-घूसे चलाने लगे। मौके पर भगदड़ मच गई। वहां मौजूद लोगों ने मारपीट के दौरान बीच बचाव का प्रयास भी किया लेकिन इसके बाद भी काफी देर तक दोनों ओर तक मारपीट होती रही। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।