प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार की विकास यात्रा को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। ताज़ा मामला अब रीवा से सामने आया है जहाँ भाजपा जिला मंत्री ने विकास यात्रा के मंच से ही इस्तीफ़ा दे दिया। 

रीवा जिले के मऊगंज में  विकास यात्रा के मंच पर विधायक की मौजूदगी में ही जिला मंत्री महेश चंद्र ने अपने साथियों के साथ इस्तीफ़ा सौंप दिया। इस्तीफ़ा सौंपने से पहले महेश चंद्र ने मंच से ही भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। 

विकास यात्रा के दौरान लगातार सामने आ रहे घटनाक्रम ने पार्टी की नींद उड़ा दी है।  इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि भाजपा के अंत का आरंभ हो चुका है-

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए एमपी सरकार विकास यात्रा निकाल रही है।  मगर इस यात्रा में विधायकों और मंत्रियों को जनता की खरी-खरी सुननी पड़ रही है। कई स्थानों पर विकास यात्रा को विरोध का भी सामना करना पढ़ रहा है। पांच फरवरी से शुरू हुई ये यात्रा 25 फरवरी तक चलेगी।