यूपी बीजेपी लाइव अपडेट : LIVE UPDATE

. जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ​​'राजा भैया' ने कुंडा सीट से गुलशन यादव के खिलाफ रिकॉर्ड जीत दर्ज की।

. बीजेपी के इस उम्मीदवार ने तोड़े जीत के सारे रिकॉर्ड : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पंकज सिंह ने उत्तर प्रदेश की नोएडा विधानसभा सीट पर रिकॉर्ड 1 लाख 79 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। यह विधानसभा चुनाव में किसी भी उम्मीदवार की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। पंकज सिंह की जीत की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। नोएडा में बीजेपी ने सामने किसी भी पार्टी को टकराते नहीं देखा गया। यहां भगवा पार्टी ने एकतरफा जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह को 70.84 फीसदी वोट मिले। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को सिर्फ 16.42 फीसदी, कांग्रेस उम्मीदवार को 4.36 फीसदी और बसपा उम्मीदवार को 5.04 फीसदी वोट मिले।

 

. लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए।

. बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा, हमें पहले से ही पता था कि हमारी सरकार बनेगी. हमने विकास के हर पहलू के लिए काम किया है, यही वजह है कि जनता हम पर भरोसा करती है. बुलडोजर के सामने कुछ भी नहीं आ सकता, क्योंकि यह एक मिनट में सब कुछ खत्म कर सकता है, चाहे साइकिल हो या कुछ भी हों..!

.  उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों के लिए आधिकारिक रुझान, भारतीय जनता पार्टी 258 सीटों पर, समाजवादी पार्टी 112 सीटों पर आगे है।

.  लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओ ने जश्न बनाया।

. यूपी के मंत्री और लखनऊ छावनी सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजेश पाठक ने कहा, मैं लखनऊ कैंट के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उनके समर्थन के कारण हम सीट जीत रहे हैं। ये है पीएम मोदी की समाज कल्याण योजनाओं की जीत और राज्य में कानून व्यवस्था की जीत है

.  गोरखपुर अर्बन सीट से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 40,144 वोटों से आगे चल रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है।

.  गोरखपुर निर्वाचन क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 40,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले चंद्रशेखर रावण को करीब 3000 वोट भी नहीं मिले। यूपी में बीजेपी 268 सीटों पर, सपा 133 सीटों पर और बसपा 2 सीटों के साथ आगे चल रही है। कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटों ला अनुमान है। रायबरेली में भी बीजेपी ने कांग्रेस का सफाया कर दिया है। 

.  गोरखपुर के सांसद और भाजपा नेता रवि किशन ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत के साथ मिठाई बांटी।

.  सिराथू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के केशव प्रसाद मौर्य पीछे।

.  बीजेपी-268, समाजवादी पार्टी-126 सीट, बसपा-03, कांग्रेस-03 अन्य-03 सीटों पर आगे है।

.  जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ सदर सीट से 5,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं. इस जगह पर मुख्तार अंसारी का दबदबा माना जाता है।

. बीजेपी-271, समाजवादी पार्टी-120 सीट, बसपा-05, कांग्रेस-03 अन्य-03 सीटों पर आगे है।

. चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में बीजेपी-119, समाजवादी पार्टी-55 सीट, राष्ट्रीय लोक दल-6 और अन्य-17 सीटों पर आगे है। रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की अदिति सिंह आगे चल रही हैं।

  • जसवंत नगर से शिवपाल यादव, गाजीपुर के जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर पीछे। फाजिल नगर से स्वामी प्रसाद मौर्य, नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, कुंडा से राजा भैया और रामपुर से आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आगे चल रहे हैं। 
  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने वाराणसी में EVM पर हुए विवाद पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीनें ट्रेनिंग के लिए ले जाई जा रही थीं। गलती वाराणसी के एडीएम की थी, जिसने राजनीतिक दलों को इस ड्रिल के बारे में जानकारी नहीं दी और पार्टियों ने जानकारी न होने के चलते सवाल उठाया।
  • लखनऊ के सरोजिनी नगर से भाजपा कैंडिडेट राजेश्वर सिंह ने बड़ी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी और वो खुद एक लाख वोटों से जीतेंगे।

UP Election Result 2022: वाराणसी की दक्षिणी सीट पर समाजवादी पार्टी आगे


  • वाराणसी की दक्षिणी सीट पर समाजवादी पार्टी के किशन दीक्षित आगे चल रहे हैं।

  • पट्टी सीट पर समाजवाजी पार्टी के राम सिंह पटेल 361 वोटों से आगे हैं।

  • कुंडा से राजा भैया 961 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • लखनऊ की चर्चित सीटों में से एक सरोजिनी नगर पर सपा के अभिषेक मिश्रा आगे चल रहे हैं।

  • प्रयागराज की दक्षिण सीट से नंद कुमार आगे चल रहे हैं।

UP Election Result 2022: रुझानों में बीजेपी की वापसी तय

दो घंटे की काउंटिंग के बाद अब यूपी में तस्वीर धीरे धीरे साफ होने लगी है। अब तक के रुझान बताते हैं कि यूपी में सीएम योगी की वापसी तय है। जानिए कौन कितनी सीटों पर आगे।


  • बीजेपी- 230

  • समाजवादी पार्टी- 112

  • बीएसपी- 5

  • कांग्रेस- 4

  • अन्य- 0

. वोटों की गिनती को दो घंटे पूरे हो गए हैं। अबतक के रुझानों के मुताबिक बीजेपी 222 और समाजवादी पार्टी 111 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि मायावती की बीएसपी 5 और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है।

. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक बसपा और बीजेपी उम्मीदवार क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

. अवध में लखीमपुर खीरी की 8 सीटों में से दो पर बीजेपी और एक पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। रायबरेली की 6 में से एक सीट पर बीजेपी आगे है। कानपुर की 10 सीटों में से चार पर बीजेपी और 6 पर समाजवादी पार्टी आगे है।

. पश्चिमी यूपी में मेरठ की 7 में से 5 सीटों पर बीजेपी आगे है। मुजफ्फरनगर की 6 सीटों में से बीजेपी-सपा दो-दो सीटों पर आगे है। रामपुर की पांच सीटों में से एक पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। बरेली की 9 सीटों में से 6 पर बीजेपी और तीन पर सपा आगे है।

. लखीमपुर खीरी से बीजेपी आगे चल रही है। किसान आंदोलन के दौरान हिंसा के बाद ये सीट चर्चा में आई थी। किसान आंदोलन के दौरान यहां केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर अपनी कार से किसानों को कुचलने का आरोप है। फिलहाल आशीष मिश्रा जमानत पर बाहर हैं, जिसके किसानों के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।