नाम बदलने को लेकर छिड़ी सियासी जंग अब फिर सुलगती नजर आ रही है। दरअसल राजधानी भोपाल के इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर भाजपा नेता सुरेंद्र शर्मा ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि इकबाल मैदान का नाम ऐसे व्यक्ति के नाम पर है जो भारत के विभाजन का कारण बना और उस व्यक्ति ( मोहम्मद अल्लामा इकबाल ) ने 1930 में मुस्लिम लीग अध्यक्ष रहते हुए पाकिस्तान बनाने का प्रस्ताव रखा था।
सुरेंद्र शर्मा ने इकबाल मैदान का नाम बदलकर देश के किसी स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर रखने की मांग है। शायर मोहम्मद अल्लामा इकबाल को 'सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा' लिखने के लिए जाना जाता है और उन्हें पाकिस्तान द्वारा राष्ट्र कवि का दर्ज़ा दिया गया है।
.png)
पहले खिरनी वाले मैदान के नाम जाना जाता था
जानकार बताते है कि इकबाल मैदान का निर्माण 1844 से 1868 के बीच हुआ था और इकबाल मैदान को पहले खिरनी वाले मैदान के नाम से जाना जाता था बाद में प्रशासन ने मैदान का नाम बदलकर इकबाल मैदान कर दिया। आपको बता दे कि मशहूर शायर अल्लामा इकबाल के नाम के साथ उनकी शायरी भी मैदान की बाउंड्री पर दर्ज करी गई थी।.
हबीबगंज स्टेशन का नाम पहले ही बदला जा चुका
राजधानी के हबीबगंज स्टेशन का नाम पहले ही बदलकर रानी कमलापति स्टेशन किया जा चुका है । जिसे लेकर कांग्रेस ने भारी हंगामा किया था। वहीं भाजपा के कई मौको पर स्थानीय विधायक भी राजधानी भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल रखने की मांग कर चुके हैं।