राजधानी भोपाल में बीजेपी के एक नेता ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। पत्नी को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।

मामला रातीबड़ थाना के साई नगर का है। यहाँ  रहने वाले राजेंद्र पांडे भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उनकी पत्नी शीला पांडे भी बीजेपी के लिए करती कार्य करती है। राजेंद्र पांडे ने शीला को गोली मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पत्नी को अस्पताल पहुंचाया जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने राजेंद्र पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र पांडे दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बरखेड़ी मंडल के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।