मोरबी में केबल ब्रिज हादसे के 24 घंटे बाद सोशल मीडिया पर गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल का वीडियो वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि हादसे के बाद भी स्वास्थ्य मंत्री केट काटकर जन्मदिन मना रहे थे।
आम आदमी पार्टी ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा है कि जानकारी के बाद भी गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री अपने जन्मदिन के जश्न में जुटे रहे। एक ओर जहां मोरबी हादसे में 134 से ज़्यादा लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा तो वहीं गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री को तो जैसे इस बात से कोई लेना-देना ही नहीं था।
जब गुजरात और पूरा देश मातम मना रहा था तब BJP के स्वास्थ्य मंत्री आतिशबाज़ी कर अपने जन्मदिन का लुत्फ़ उठा रहे थे।
अपनी इस असंवेदनशीलता के चलते लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मंत्री की इस बात को असंवेदन शील बताया।
लोगों ने लिखा-"कोई इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है? क्या इन्हें 200 लोगों के मौत से फर्क ही नहीं पड़ता? इतने निर्लज्ज व्यक्ति को तो राजनीति में होना ही नहीं चाहिए।"
गौरतलब है कि रविवार को माच्छू नदी पर बना केबल पुल गिरने की घटना में अब तक करीब 134 लोगों की मौत हो गई है। यहां से अब तक 170 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। जिनको उपचार के लिए ज़िला अस्पताल में दाख़िल किया गया है। वहीं घटना के तीन दिन बाद भी नदी में लोगों को तलाशने का काम जारी है।