उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के निवासियों ने बारिश के देवता को खुश करने का एक तरीका खोजा है भीषण गर्मी से त्रस्त आकर मंगलवार की रात पिपरा देवरा की महिलाओं ने भगवान इंद्र को लुभाने के लिए एक 'विशेष अनुष्ठान' किया इसके लिए भाजपा विधायक जय मंगल कनौजिया और नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को मिट्टी से स्नान कराया गया।
पूर्वी यूपी क्षेत्र के कुछ लोगों का मानना है कि किसी व्यक्ति को कीचड़ में फेंकने या स्नान कराने से बारिश के देवता इंद्र प्रसन्न होंगे। दोनों को कीचड़ से सराबोर करने के बाद, महिलाओं ने कहा कि अब भगवान इंद्र प्रसन्न होंगे और शहर को अच्छी बारिश का आशीर्वाद देंगे।
विधायक जय मंगल कनौजिया ने कहा कि यहा के लोग गर्मी से परेशान हैं इसी कारण वो ये अनुष्ठान करने के लिए सहमत हुए। “लोग मौसम की मार से पीड़ित हैं, फसलें सूख रही हैं। ये एक पुरानी मान्यता पर आधारित एक रस्म है इसलिए हमने इसका हिस्सा बनने का फैसला किया।”