सुहागिनों का पर्व करवा चौथ गुरुवार को देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पूरे विधि-विधान के साथ मनाया गया। इस बीच राजस्थान के उदयपुर से बीजेपी सांसद अर्जुनलाल मीणा काफी चर्चा में नजर आए। दरअसल 58 साल के सांसद अर्जुनलाल मीणा ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ करवा चौथ मनाया।
सांसद अर्जुनलाल मीणा की शादी 2 महिलाओं मीनाक्षी और राजकुमारी से हुई थी। मीनाक्षी और राजकुमारी दोनों बहनें हैं। अगर उनके करियर की बात करें तो सांसद की एक पत्नी राजकुमारी शिक्षिका हैं जबकि दूसरी पत्नी मीनाक्षी एक गैस एजेंसी की मालकिन हैं।
गुरुवार (13 अक्टूबर) को करवा चौथ का पर्व था। करवा चौथ का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा को देखकर अपने पति की पूजा करती हैं।
जानिए अर्जुनलाल मीणा के बारे में-
राजस्थान के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय से एम.कॉम, बीएड और एलएलबी कर चुके अर्जुनलाल मीणा भी 2003 से 2008 तक विधायक रह चुके हैं। उसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में अर्जुनलाल मीणा उदयपुर से सांसद चुने गए और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की।