मंदिर-मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान चर्चा में है। जिसमें उन्होंने ट्वीट किया कि भारत के मुसलमानों का मुगलों से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन मुगल बादशाहों की पत्नियां कौन थीं? ओवैसी के ट्वीट के बाद विवाद और बढ़ गया और बीजेपी नेताओं ने भी ओवैसी को अपने-अपने तरीके से जवाब दिया।
बैरिस्टर @asadowaisi ने सूरत, गुजरात में विशाल जनसभा को संबोधित किया। https://t.co/rNJUXElNfS
— AIMIM (@aimim_national) May 23, 2022
ओवैसी के खिलाफ बीजेपी ने की जवाबी कार्रवाई-
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि ओवैसी भारत के सामाजिक समरसता को तोड़ना चाहते हैं। यह कोई बयान नहीं है, बल्कि वह भारत की सनातन का अपमान करने का काम कर रहे हैं।
#Matribhumi: असदुद्दीन ओवैसी की फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल, बीजेपी ने किया पलटवार
— ABP News (@ABPNews) May 24, 2022
'मातृ भूमि' @ShobhnaYadava के साथ @prashantjournohttps://t.co/smwhXUROiK #MatribhumiOnABP #AsaduddinOwaisi #AIMIM #BJP pic.twitter.com/fWaia9XpHL
गिरिराज सिंह के अलावा मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ओवैसी पर निशाना साधा। उन्होंने ओवैसी को मुसलमानों का भस्मासुर बताये हुए कहा, अगर यहां के मुसलमानों का मुगलों से कोई लेना-देना नहीं है तो फ़िर मुगल स्मारकों को लेकर भारी बवाल क्यों हो रहा है।
यह दुर्भाग्यजनक है कि ओवैसी जी नारी के अपमान को अपना सम्मान समझते हैं। https://t.co/JDTwgLzjVF
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) May 24, 2022
ओवैसी ने बीजेपी पर साधा निशाना-
ओवैसी के ट्वीट को लेकर बीजेपी नेताओं ने जब उन्हें घेरा तो असदुद्दीन ओवैसी ने महंगाई का हवाला देते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया। ओवैसी ने कहा कि महंगाई के लिए मुगल जिम्मेदार हैं और बेरोजगारी के लिए औरंगजेब जिम्मेदार है। वे केवल मुसलमानों और इस्लाम से नफ़रत करते हैं। शायद इसीलिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों के लिए औरंगजेब जिम्मेदार है, कीमतों में बढ़ोतरी के लिए सम्राट अकबर जिम्मेदार है और युवा बेरोजगारी के लिए शाहजहाँ जिम्मेदार है।