भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने चार राज्यों में जीत के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि, हास्यास्पद है कि जिस आम आदमी पार्टी को यूपी में नोटा से भी कम वोट मिले। जिस आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में 70 में से 55 सीटों पर जमानत जब्त हुई और गोवा में सिर्फ 6% वोट मिला, उस पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानसेवक पर कटाक्ष कर रहे हैं।
नगर निगम के फंड का आरोंप :
केंद्रीय मंत्री ने कहा, दिल्ली में निगम के रिफॉर्म के विरोध में स्वयं केजरीवाल उपस्थित होंगे, ये शायद दिल्ली के नागरिकों ने कभी सोचा नहीं होगा। लेकिन दिल्ली के नागरिक ये भी देख चुके हैं कि जब केजरीवाल ने नगर निगम का 7 वर्षों में 13,000 करोड़ रुपये रोक के रखा, ताकि निगम अपने कार्यों में विफल रहें। क्या केजरीवाल ये जवाब देंगे कि क्यों उन्होंने दिल्ली में सफाई कर्मी और सफाई व्यवस्था के फंड को निगम की परिधि में रोक के रखा हैं। दिल्ली में जिन पार्क में बच्चे खेलने के इच्छुक हैं, उन पार्कों की मेंटिनेंस का पैसा क्यों केजरीवाल रोक कर बैठे हैं।
स्मृति ईरानी ने कहा, केजरीवाल जी लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई नगर निगम को 13,000 करोड़ रुपये से वंचित करके दिल्ली के लोगों की मुसीबत को बढ़ाने का काम किया है। उनसे निवेदन है कि वो गरीब की झुग्गी झोपड़ी तक विकास के काम होने दें, रिफॉर्म का काम होने दें।