हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक संकल्प पत्र जारी किया है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप समेत अन्य नेता मौजूद रहे. बीजेपी ने हिमाचल में एक बड़ा वादा किया है कि सरकार बनाने के बाद समान नागरिक संहिता लागू करेंगे.
विकास कार्यों पर कहीं ये बड़ी बात-
सबसे पहले जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में चल रहें पार्टी के विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि अगर हम हिमाचल प्रदेश में सशक्तिकरण की बात करें तो-
• 28 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से जोड़ा।
• 2 लाख परिवारों को हमने स्वच्छता के साथ जोड़ा और घर बनवाया।
• प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को घर दिया।
• सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाई।
• 5 लाख 30 हजार परिवारों को हिमकेयर योजना से जोड़ कर मुफ्त ईलाज दिया।
• उज्ज्वला योजना के तहत हर रसोई सिलेंडर पहुंचाया।
• हर घर नल के माध्यम से हर घर में जल पहुंचाया।
बीजेपी का मिशन हिमाचल प्रदेश-
जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से जारी 11 संकल्पों की घोषणा करते हुए बताया कि स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से मोबाइल क्लीनिक वेन्स को हर विधानसभा में दोगुना किया जाएगा। जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। युवाओं के लिए भाजपा सरकार हिम स्टार्टअप योजना चलाएगी, स्टार्टअप को प्रमोट करने के लिए 900 करोड़ का कॉर्पस फंड खड़ा किया जाएगा। छठवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक हर बेटी के लिए स्कूल जाने के लिए एक साइकिल की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए बच्चियों के लिए स्कूटी की व्यवस्था की जाएगी।
BJP के संकल्प पत्र की बड़ी बातें-
1. बीजेपी सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लाएगी. इस उद्देश्य के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर राज्य में यूसीसी लागू किया जाएगा.
2. बीजेपी चरणबद्ध तरीके से 8 लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी. इसमें सरकारी नौकरियां और आर्थिक क्षेत्र में चल रहे कार्य शामिल होंगे.
3. सभी गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ा जाएगा.
4. नए 5 मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे. स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को ध्यान में रखते हुए और प्राथमिक स्वास्थ्य को और मजबूत करने के लिए, हर विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल क्लीनिकों की संख्या दोगुनी की जाएगी ताकि दूर-दराज के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके.
5. नौजवानों के लिए हिम स्टार्ट अब योजना चलाएंगे. 9000 करोड़ रुपये का फंड होगा. स्टार्ट अप में युवाओं को शामिल किया जाएगा.
6. बीजेपी सरकार एक कार्यक्रम 'शक्ति' शुरू करेगी जिसके तहत धार्मिक स्थलों और मंदिरों के आसपास बुनियादी ढांचे और परिवहन के विकास के लिए 10 साल की अवधि में 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. उन्हें 'हिमतीर्थ' सर्किट से जोड़ा जाएगा.
7. सेब बागवानों के लिए पैकेजिंग के लिए जीएसटी में राहत दी जाएगी.
8. वक्फ की संपत्ति का सर्वे किया जाएगा. वक्फ संपत्तियों की न्यायिक आयोग के तहत जांच होगी और उनके अवैध इस्तेमाल पर रोक लगेगी.
9. शहीद जवानों के परिजनों को मिलने वाली एक्स ग्रेशिया पेमेंट में इजाफा किया जाएगा.
10. किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ 3 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.
11. सरकारी कर्मचारियों के वेतन की विसंगतियों को दूर किया जायेगा.

'स्त्री शक्ति संकल्प' पत्र-
बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में वादों की झड़ी लगा दी है. पार्टी ने महिलाओं के लिए भी कुछ बड़े एलान किये हैं. 'स्त्री शक्ति संकल्प' पत्र जारी कर बीजेपी ने महिलाओं के लिए 11 संकल्प लिए हैं. जानिए संकल्प पत्र की कुछ बड़ी बातें..!
1. बीजेपी सरकार मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 31 हजार देती है उसे 51 हजार किया जायेगा.
2. स्कूल जाती बेटी के लिए साइकल और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही बेटी के लिए एक स्कूटी की व्यवस्था की जाएगी.
3. महिलाओं के लियर होमस्टे बनाने के लिए ब्याज मुफ्त देंगे, स्वयं सहायता समूह के लिए ऋण के लिए 2% बयाज पर फंड ददिया जाएगा, कोर्प्स फंड.
4. 25 हजार रुपये की राशि, माता और नवजात की देख भाल के लिए महिलाओं को देंगे.
5. देवी अन्नपूर्णा योजना के तहत फ्री 3 lPG गरीब महिलाओं को देंगे.
6. गरीब परिवारों को 30 वर्ष से अधिक महिलाओं को अटल पेंशन से जोड़ा जाएगा.
7. 12वीं कक्षा में शीर्ष में आने वाली छात्राओं को 25 हजार हर महीने देंगे.
8. हिमकेयर कार्ड से कवर न होने वाली बीमारियों के लिए महिलाओं को देंगे महिला शक्ति कार्ड.
9. 12 जिलों में से प्रत्येक में 2 हॉस्टल बनाएंगे.
10. सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 % आरक्षण दिया जाएगा.
