बीजेपी ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल की शराब नीति के खिलाफ एक वीडियो जारी कर जमकर निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज इस प्रेस कांफ्रेस के माध्यम से जो हम दिखाने वाले हैं, उसमें स्टिंग मास्टर का स्टिंग हो गया है। अरविंद केजरीवाल जी जब मुख्यमंत्री बने थें तब उन्होंने कहा था कि देखो जी अगर कोई भ्रष्टाचार करे तो आप उसका स्टिंग कर लेना, उसकी रिकॉडिंग कर लेना और हमें भेज देना, हम सच दिखा देंगे।
स्टिंग सरकार का हुआ स्टिंग ऑपरेशन!
— BJP (@BJP4India) September 5, 2022
AAP के शराब घोटाले का सच आया सामने।
देखिए, CBI के आरोपी नंबर-13 सनी मरवाह के पिता ने खोल दिया पूरा कच्चा-चिट्ठा... pic.twitter.com/ZgDDjaytaN
स्टिंग ऑपरेशन ने किया केजरीवाल सरकार को बेनकाब-
संबित पात्रा ने आगे कहा, हमने नई आबकारी नीति के संबंध में अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया से पांच सवाल पूछे थे। हालांकि, सवाल के जवाब अभी नहीं आये हैं, और इसलिए हम यहां एक स्टिंग ऑपरेशन के माध्यम से उन्हें बेनकाब करने आए हैं।
देखिये वीडियो- Live
वीडियो के माध्यम से आरोप लगते हुए संबित पात्रा बोले, नई शराब नीति से जो लूट मची हुई थी उसका आज खुलासा हुआ है। पहली बात ये है कि 80% का जो लाभ है वो दिल्ली की जनता की जेब से निकाल कर मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने दलाली के माध्यम से अपनी जेब में डाला। दूसरी बात ये है कि उन्होंने अपना कमीशन रख लिया और उसके बाद दिल्ली की जनता के साथ जो करना है करो, ये छूट ठेकेदारों को, अपने मित्रों को केजरीवाल और सिसोदिया ने दिया। तीसरी बात ये है कि ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को बुला-बुला कर ठेके दिए गए। चौथी बड़ी बात ये है कि पूरे मामले में व्हाइट मनी को ब्लैक मनी में कनवर्ट करके केजरीवाल और सिसोदिया जी तक पैसा पहुंचाया जाता था।
करोड़ रुपये का हुआ भ्रष्टाचार- BJP
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और सांसद मनोज तिवारी ने भी केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा संभालते हुए कई सवाल खड़े किये। आदेश गुप्ता ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन से साफ पता चलता है कि शराब की बिक्री तो बढ़ी हैं, लेकिन सरकार के राजस्व में भारी कमी आई। इससे साफ़ पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल जो नई शराब नीति लेकर आए और जो इस शराब नीति के अंदर हजारों करोड़ रुपये का जो भ्रष्टाचार हुआ है, ये किसी से छुपा नहीं है। केजरीवाल जी ने नई शराब नीति लाकर जनता के टैक्स के पैसों को बर्बाद किया है।
मनोज तिवारी ने भी केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार से जितने सवाल हम करते थे, उन सभी सवालों के जवाब इन स्टिंग ऑपरेशन ने दे दिया है। आज ये भी स्पष्ट हो गया कि जो रेवेन्यू दिल्ली सरकार को आता था वो क्यों शराब व्यापारियों को दिया जाता था, क्योंकि वो भ्रष्टाचार में घुमकर इनके पास जाना होता था।
बीजेपी की साजिश- AAP
हालांकि इस मामले में शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी दिल्ली शिक्षा मॉडल का हवाला देते हुए इसे केजरीवाल सरकार के खिलाफ़ बीजेपी की साजिश बता रही हैं। आपकों बता दे कि आम आदमी पार्टी की तरफ से अभी तक बीजेपी द्वारा साझा किये गए वीडियो पर कोई बयान नहीं आया है।