भारतीय जनता पार्टी आज देशभर में दीवार लेखन अभियान को शुरू करने जा रही है। पीएम मोदी के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी सोमवार 15 जनवरी को दोपहर 12ः00 बजे नई दिल्ली में दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ करेंगे। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा भोपाल में दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सोमवार को दोपहर 01ः00 बजे भोपाल में मध्यप्रदेश में दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 02ः00 बजे पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों में दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ करेंगे।
दोपहर 2 बजे पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने जिलों में दीवार लेखन करेंगे। इस अभियान के साथ पार्टी देश भर में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने जा रही है।