एक ओर जहां गुजरात के चुनाव में आफताब कांड की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के भाजपा के नेता भी चुनाव प्रचार की कमान संभालने के लिए गुजरात में पहुंचे हैं। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को बनासकांठा कि थराद विधानसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में एक विशाल सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि एक ओर एक जोड़ दे तो दो होता है यह गणित कहलाता हैं, एक से एक मिल कर 11 हो जाए यह मोदी और शाह कहलाते है, लेकिन एक से एक मिलने पर 35 टुकड़े हो जाए यह लव जिहाद कहलाता है। ऐसे जिहादियों के साथ ही कांग्रेस और आप का गहरा नाता है।

आज जरूरत इनसे सावधान रहने की है। गुजरात में अब चुनाव प्रचार चरम पर पहुंचता जा रहा है। मिश्रा बनासकांठा कि थराद विधानसभा प्रत्याशी के शंकर भाई चौधरी की सभा को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे। डॉ मिश्रा ने कहा कि यह दोनो पार्टियां हमेशा जिहादियों के साथ ही खड़ी दिखती है। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आज अहमदाबाद में.. 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 23 नवंबर को गुजरात चुनाव प्रचार पर रहेंगे। अहमदाबाद के विधानसभा क्षेत्र 55 साबरमती के चांदलोड़िया वार्ड और रानी वार्ड में पार्टी प्रत्याशी हर्षद भाई पटेल के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे। शर्मा सुबह 9 बजे वार्ड में बहुचर माता जी के मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे। 9.30 बजे विश्वकर्मा मंदिर में पंचाल समाज के वरिष्ठजनों साथ बैठक में शामिल होंगे। 10.30 बजे चंद्रिका बेन पटेल के निवास पर महिला मोर्चा की बैठक एवं 11.30 बजे वरुणभाई पटेल के निवास पर किसान मोर्चा की बैठक में भाग लेंगे।