पश्चिम बंगाल में शिक्षा भर्ती घोटाले में ममता बनर्जी के मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उनके करीबी मानी जाने वाली अर्पिता मुखर्जी को भी हिरासत में ले लिया गया है। ईडी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।इसके साथ ही बीजेपी ने इस मामले में ममता सरकार पर हमला बोला। बीजेपी ने कहा कि बंगाल में चोर शोर मचा रहे हैं।
देखिये लाइव-
बीजेपी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना-
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने प्रेस कांफ्रेंस कर TMC पर हमला बोलते हुए कहा कि कल आपने एक दृश्य देखा होगा कि पश्चिम बंगाल के एक मंत्री के करीबी दोस्त के घर से 21 करोड़ रुपये नगद और सोना ED द्वारा बरामद किया गया। इस व्यक्ति की वहां की मुख्यमंत्री ममता जी ने काफी बार प्रशंसा भी की है।
उन्होंने आगे कहा, ईडी की छापेमारी में पश्चिम बंगाल के एक मंत्री के एक करीबी सहयोगी के पास से 21 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस व्यक्ति के अच्छे काम की सराहना की थी और आज हमें उस अच्छे काम का पता चला जिसका वह जिक्र कर रही थीं।
नेताओं के पाखंड को करेंगे बेनकाब- बीजेपी
TMC पर आरोप लागते हुए चंद्रशेखर बोले, इस तरह झारखंड में, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी से, महाराष्ट्र के एक मंत्री जिसने हजारों करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियां अर्जित की हैं, केरल के मुख्यमंत्री स्वयं सोने की स्मगलिंग में फंसे हुए हैं और कांग्रेस के डायनेस्टी जो अचानक रहस्यमय तरीके से जमीन के मालिक बन गए। इन सबमें एक समान बात यह है कि ये सब जांच एजेंसियों और जांच अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए जुलूस के साथ निकलते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ईडी और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति को मुख्यधारा में वापस लाया गया है। हम उन नेताओं के पाखंड को बेनकाब करना चाहते हैं जो जांच एजेंसियों को डराने और जांच की प्रक्रिया को पटरी से उतारने की पूरी कोशिश करते हैं।