कोलकाता के काशीपुर इलाके में शुक्रवार सुबह भाजपा का एक कार्यकर्ता रहस्यमय परिस्थितियों में मृत मिला। इस घटना के बाद से ही बीजेपी ममता सरकार को घेरने का प्रयास कर रहीं है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर गंभीर आरोंप लगाते हुए कहा, बंगाल में भाजपा युवा मोर्चा के एक युवा, कर्मठ, कार्यकर्ता की हत्या कर दी जाती है। उसका कसूर केवल इतना है कि वो विपक्षी पार्टी का कार्यकर्ता है। बंगाल में जो डर और अराजकता का माहौल है, उससे लगता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वहां की जनता के लिए कोई संवेदना नहीं रखती है।
देखिये लाइव-
बीजेपी ने कानून व्यवस्था का मामला उठाते हुए कहा, ममता बनर्जी पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के बजाए, आरोपियों को संरक्षण देती है। भाजपा के जिस युवा कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया की हत्या की गई है, उसे चुनाव के बाद से ही टीएमसी के गुंडे धमकियां दे रहे थे। राज्य सरकार ने आखिर क्यों उसकी सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया गया?
राज्य में हो रही लगातार हिंसा पर बीजेपी बोली, 22 मार्च को जब पश्चिम बंगाल के चुनाव घोषित हुए उसके बाद से अब तक 181 राजनीतिक हिंसा की घटनाएं हुई। इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने भी ममता बनर्जी सरकार को फटकार लगाई, उच्च न्यायालय ने जांच का आदेश दिया। इन मामलों में 64 हत्या और 52 बलात्कार के मामले शामिल है।
शाह का बंगाल दौरा-
आपकों बता दे कि, पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मृत कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया के परिवार से मुलाकात की और आरोपियों को जल्द सजा दिलाई जाएगी इसका आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा, पूरे बंगाल में राजनीतिक हिंसा और विपक्ष के कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है।
देखिये लाइव-
राज्य में बढ़ रही हिंसा पर शाह बोले, बंगाल में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अर्जुन चौरसिया की हत्या हुई है। कल ही तृणमूल सरकार को एक साल पूरा हुआ है। उसके अगले ही दिन बंगाल में राजनीतिक हत्या का दौर फिर से शुरु हो गया है। जो भी इसमें दोषी होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले, ये हम सुनिश्चित करेंगे।