भोपाल:- 

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली बैठक में सीएम और वीडी का जिन मामलों में 'ध्यान आकृष्ट' कराया गया था, उसके फॉलोअप के लिए यह बैठक बुलाई गई। सत्ता संगठन में अधिकतम तालमेल और जिला व ब्लाक स्तर तक भाजपा के पदाधिकारियों की प्रभारी मंत्रियों से संवाद की व्यवस्था के लिये भी इसमें चर्चा हुयी है।

मप्र भाजपा की बड़ी बैठक 

सीएम, वीडी और राव - प्रकाश के बीच बैठक से पहले अलग से चर्चा हुई

इसके अलावा हाल में ओबीसी आरक्षण का मामला फिर सामने आने और सुप्रीम कोर्ट के रुख को लेकर भी भाजपा आने वाले समय के लिये योजना तैयार कर रही है। बैठक में सभी मोर्चा और प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया गया इनके अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी भी इसमें शामिल हुए। सूत्रों की मानें तो सीएम, वीडी और राव - प्रकाश के बीच भी बैठक से पहले अलग से चर्चा हुई है। दरअसल दिल्ली में हुई बैठक में हाइकमान से साफ कर दिया था कि मप्र में डेढ़ साल बाद होने वाले चुनावों के मद्देनजर भाजपा की हालत में सुधार की सख्त जरूरत है। लिहाजा भाजपा का प्रयास है कि इस राह में आने वाली चुनौतियों को अभी से चिन्हित करके इन बाधाओं को दूर किया जाये इसके बाद से भाजपा में हलचल बढी हैं सीएम शिवराज भी भाजपा के कार्यालय में दो बार जा चुके हैं।