अमेरिका में भीषण सर्दी के तूफान की चपेट में आ जाने से 31 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। पश्चिमी न्यूयॉर्क में बुफालो में बर्फ़ीले तूफान ने शहर को असहाय बना दिया है, जिसके कारण आपातकालीन सेवाएं उच्च प्रभाव वाले क्षेत्रों तक पहुँचाए जाने में परेशानी हो रही है।

बुफालो के मूल निवासी और न्यूयॉर्क के गवर्नर कैथी होचुल ने रविवार शाम संवाददाताओं से कहा कि "यह क तरह का युद्ध क्षेत्र जैसा बन गया है।

यहां के निवासी इस समय काफी ख़राब और जानलेवा  स्थिति का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में सभी नागरिकों को घर के अंदर रहने की चेतावनी दी गई है।

कई पूर्वी राज्यों में 200,000 से अधिक लोग क्रिसमस की सुबह बिजली के बिना जागे। कई लोगों ने अपनी छुट्टियों के लिए कुछ प्लान्स भी बनारखे थे जो, कि तूफान के चलते पूरे नहीं हो सके।

अधिकारियों ने बर्फीले तूफान बुफालो से इलाके में ऐतिहासिक रूप से खतरनाक स्थितियों के बारे में बताया है। आपातकालीन कर्मचारी घंटों तक वाहनों में और बर्फ के नीचे शवों की खोज करते रहे।

बुफालो में कनाडा की सीमा के पार एक जोड़े ने शनिवार को बताया कि सड़कें पूरी तरह से जाने के लायक नहीं हैं, वे क्रिसमस के लिए अपने परिवार को 10 मिनट के लिए भी बाहर लेकर नहीं जा सकते।

एक वरिष्ठ काउंटी अधिकारी ने कहा कि बिजली के सबस्टेशनों के जमने के कारण मंगलवार तक बिजली वापस आने की उम्मीद नहीं है। बताया जा रहा है, कि यहां पर एक सबस्टेशन18 फीट बर्फ के नीचे तक दब गया है।

बता दें अमेरिका में इस साल भीषण ठंड और बर्फबारी का कहर देखने को मिल रहा है। सर्दियों के बफीर्ली तूफान ने देश को घेर लिया। जिसने राजमार्गों को बंद कर दिया, उड़ानें बंद कर दीं और ये खतरनाक मौसम क्रिसमस यात्रियों के लिए भी परेशानी का सबब बन गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका की 70 फीसदी आबादी मौसम की चेतावनी के दायरे में हैं। नेशनल वेदर सर्विसकी ओर से भी अलर्ट जारी किया गया है।