ट्विटर की डील हो चुकी है। इसे अरबपति एलन मस्क ने खरीद लिया है। डील के बाद ट्विटर में कई बदलाव करने की तैयारी चल रही है। कंपनी में होने वाला  बदलाव बहुत से लोगों की जेब पर भारी पड़ सकता है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर ब्लू टिक के लिए चार्ज कर सकता है। द वर्ज ने इसकी सूचना दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्लू टिक सिर्फ ट्विटर ब्लू मेंबर्स को ही दिया जाएगा। ट्विटर ब्लू  के लिए कंपनी के सब्सक्रिप्शन प्लान की आवश्यकता है। इसमें कई एडीशनल फीचर्स भी दिए गए हैं।

 ट्विटर ब्लू में एडिट ट्वीट और अनडू ट्वीट जैसे फीचर हैं। यानी रिपोर्ट की माने तो सिर्फ ट्विटर ब्लू यूजर्स को ही ब्लू टिक दिया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ब्लू फीस को भी 19.99 डॉलर (करीब 1600 रुपये) तक बढ़ाया जा सकता है। जो लोग ट्विटर पर पहले से ही वेरीफाइड हैं, उन्हें ट्विटर ब्लू को सब्सक्राइब करने के लिए 90 दिनों का समय दिया जाएगा अन्यथा उनके नाम के आगे लगे ब्लू टिक को हटा दिया जाएगा। 

अभी यह साफ नहीं है कि ट्विटर ब्लू टिक वेरिफिकेशन नियम बदलेगा या नहीं। ट्विटर डील एक हफ्ते से भी कम पुरानी है, बावजूद इसके मस्क इसमें बड़े बदलावों की तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले कंपनी के CEO पराग अग्रवाल और कई अन्य सदस्यों को ट्विटर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसमें पॉलिसी चीफ विजया गड्डा का नाम भी शामिल है।

आपको बता दें कि ट्विटर ब्लू में ट्वीट एडिट करने का भी विकल्प दिया गया है। इसके साथ ही यूजर्स के पास ट्वीट को एडिट करने का भी विकल्प है। यह फीचर इस महीने की शुरुआत में अमेरिका और अन्य देशों में उपलब्ध कराया गया था। अब इसे चुनिंदा भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जा रहा है।