पटना के दीघा से सटे सोनपुर में एक नाव गंगा नदी में अचानक डूब गई. उस समय नाव पर करीब 13 लोग सवार थे. जानकारी के अनुसार, अब तक करीब 8 लोगों को बचा लिया गया है. हादसा पिलर नंबर 10 और 15 के बीच हुआ. घटना में अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया.
बताया जा रहा है कि बालू रेत ले जा रही एक नाव गंगा नदी पर बने पुल घाट से टकरा गई और अनियंत्रित होकर डूब गई. उस वक्त नाव में करीब 13 लोग सवार थे. इनमें से करीब 8 लोगों को रस्सियों आदि की मदद से बाहर निकाल लिया गया, जबकि बाकी अभी भी कई लापता हैं.
हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और नदी में डूबे नाविकों की तलाश शुरू कर दी. फिलहाल इस पर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं. घटना स्थल पर पुलिस की टीम भी मौजूद हैं.